Saturday, July 22, 2023

पौधे लगाए

 मेरठ। प्रदेश सरकार ने इस बार वृक्षारोपण जनअभियान के तहत प्रदेशभर  में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरुआत भी आज से हो चुकी है।मेरठ जिले में इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह  ने पौधरोपण जन अभियान की शुरुआत मेरठ जिले के दौराला  के मछरी में की। इस मौके पर जहां अलग अलग किस्म के पौधों को लगाया गया। खास बात यह है कि इस दौरान तमाम तरह के पौधे तो रूप ही गए, वहीं साथ ही  वन विभाग ने इस बार जहां एक शिव शंकरी वाटिका को विकसित किया है वहीं सर्व धर्मवाटिका भी विकसित करने का प्लान बनाया था।सर्वधर्म वाटिका में सभी धर्मों से जुड़े अलग अलग धार्मिक पौधों को लगाया गया है।

 जिले में इस बार  करिब 26 लाख  पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से  मिला था। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि उनकी कोशिश है कि तय लक्ष्य से अधिक पौधे इस बार लगाए जाएं।

बता दें कि शासन की मंशा के मुताबिक इस बार सरकारी कर्मचारियों का वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए आधे दिवस का अवकाश भी प्रदेश में पहली बार घोषित किया गया है।

इस बार ऐसा पहली बार है जब सभी सरकारी विभागों की जवाबदेही तय की गई है, जबकि अब तक देखा जाता था कि सिर्फ कूछ प्रमुख विभागों के लिए ही  पौधरोपण के लिए लक्ष्य मिला करता था।इस बार हर विभाग को एक तय लक्ष्य पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के लिए दिया गया है

No comments:

Post a Comment

 Namaste