Wednesday, January 15, 2020

पूर्व प्रधान के बेटे की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

भावनपुर थाना क्षेत्र मेरठ के स्याल गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर देहात और भावनपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।


पूर्व प्रधान स्व. भूले सिंह खारी का बेटा मंगू सिंह खारी (57) किसान था।


वह पत्नी शकुंतला, बेटे रोहित, मोहित, जोनी के साथ रहता था।


परिजनों ने बताया कि मंगू एक सप्ताह से लापता था। मंगलवार सुबह गांव के हरस्वरूप के गन्ने के खेत पर मजदूर गन्ना छील रहे थे। इस दौरान खेत के बीच में शव पड़ा देख शोर मच गया।


मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। मंगू के गले में जूते का फीता लिपटा मिला। पुलिस ने अंदेशा जताया कि फीते से मंगू का गला घोंटा गया है। पुलिस ने मंगू के करीबियों पर हत्या की आशंका जताकर कई लोगों से पूछताछ की। 


No comments:

Post a Comment

 Namaste